जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के इटवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की सहयोग से जख्मी को सीएचसी शंभुगंज में इलाज को लेकर भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, इटवा गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसी दौरान वीरेंद्र मांझी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस मामले में जख्मी ने गांव के ही निर्मल मांझी, बम बम मांझी, सोनू मांझी सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी आरोपियों ने मिलकर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन