बेलडीहा गांव में मारपीट में दो लोग जख्मी
Published by : Abhay Kumar Updated At : 04 Jul 2025 7:43 PM
थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये.
बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वहीं दोनों जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत की है. जिसमें पहले पक्ष के जख्मी पप्पू मंडल ने गांव के ही त्रिवेणी मंडल, अभिषेक मंडल, घनश्याम मंडल, पारो मंडल के विरुद्ध तथा दूसरे पक्ष के जख्मी त्रिपुरारी मंडल ने पप्पू मंडल के विरुद्ध मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










