अलग-अलग कांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग कांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में मुंगेर जिले के दो अलग-अलग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

शंभुगंज.

थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में मुंगेर जिले के दो अलग-अलग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. जिसमें धरमपुर गांव के वकील सिंह के पुत्र देव सिंह लूटपाट कांड व बैजू तांती उर्फ बेनी तांती पिता मन्नू तांती को हवेली खड़कपुर थाना की पुलिस ने हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार बांका जिले के खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदान गांव के सुदीप कुमार यादव 21 अप्रैल को देर शाम शंभुगंज तिलडीहा होते हुए हवेली खड़गपुर जा रहे थे. जहां की तिलडीहा मोड़ से आगे गोगाचक हनुमान मंदिर के पास दो बाइक सवार व्यक्ति आया और हथियार के बल पर सुदीप कुमार यादव से आइफोन, 14000 रुपये, सोने की चैन, अंगूठी आदि छीन लिया. जिसके बाद तिलडीहा दुर्गा मंदिर की तरफ भाग गया . घटना को लेकर पीड़ित सुदीप कुमार यादव ने घटना तारापुर थाना क्षेत्र में रहने के कारण तारापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद मुंगेर जिले के तारापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने अनुसंधान के क्रम में टेकनीकल सेल की मदद से मोबाइल धरमपुर गांव में छापेमारी करते हुवे वकील सिंह के पुत्र देव सिंह को गिरफ्तार कर लूटी गयी सामग्री और लूटकांड की घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल बाइक को बरामद की. जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है. विदित हो कि के धरमपुर गांव के देवा सिंह का इतिहास आपराधिक रहा है. इसके पूर्व भी वह जेल जा चुका है. इसके बाद फिर मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी शंभुगंज थाना पहुंचे और स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से फिर धरमपुर गांव में मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी करते हुए हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी बैजू तांती उर्फ बेनी तांती पिता मन्नू तांती को गिरफ्तार किया. शंभुगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों ही आरोपी को मुंगेर पुलिस अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन