अलग-अलग दुर्घटना में महिला समेत दो घायल, रेफर

थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये
अमरपुर. थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में महिला समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पहली घटना क्षेत्र के कटोरिया गांव की है. कटोरिया गांव निवासी गुलाम के घर में दो दिन पूर्व दीवार खड़ी की गयी थी. सोमवार को वह उस दीवार पर चढ़ कर सामान उपर रख रहा था कि अचानक दीवार ढहने लगी व वह नीचे गिर गया व दीवार से दब कर जख्मी हो गया. वहीं दूसरी घटना शहर के वार्ड नंबर सात में एक महिला सीढ़ी से गिर कर जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड निवासी इसो ठाकुर की पत्नी पातो देवी छत से उतरने के क्रम में सीढ़ी से गिर कर जख्मी हो गयी. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










