प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 26 May 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

बौंसी.प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोप में बौंसी पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को बौंसी बाजार से डीयर कंपनी के 192 पीस अवैध लॉटरी के साथ बाबू डीह गांव निवासी वकील साह के पुत्र मुन्ना कुमार साह और दलिया निवासी महेंद्र दास के पुत्र विनोद कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से दो एंड्रॉयड फोन के अलावा 3830 नगद भी बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से आवश्यक पूछताछ कर रही है. मालूम के नगर पंचायत के बौंसी बाजार में पिछले कई वर्षों से प्रतिबंधित लॉटरी का टिकट बेचा जा रहा है. मजदूर और ग्रामीण तबके के लोग बड़ा इनाम या लाखों रुपये एक झटके में कमाने के लोभ में अपने आप को बर्बाद कर रहे हैं. एक अनुमान के मुताबिक बौंसी बाजार में डेढ़ दर्जन से ज्यादा छोटे बड़े युवक इस अवैध लॉटरी के कारोबार में जुड़े हुए हैं. बौंसी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये दो युवक से पुलिस को कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन