जर्जर सड़क के कारण टोटो अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाएं जख्मी

Updated at : 04 Jul 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़क के कारण टोटो अनियंत्रित होकर पलटी, चार महिलाएं जख्मी

शंभुगंज बाजार में जर्जर सड़क के कारण एक यात्रियों से भरी टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में टोटो पर सवार चार महिलाएं जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार में जर्जर सड़क के कारण एक यात्रियों से भरी टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में टोटो पर सवार चार महिलाएं जख्मी हो गयी. वहीं टोटो के ऊपर रखा सामान भी सड़क पर गिरकर बिखर गया. इस घटना के बाद जख्मी चारों महिलाओं को इलाज के लिए शंभुगंज बाजार के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर से यात्री लेकर एक टोटो असरगंज की ओर जा रही थी. जहां शंभुगंज बाजार में पुरानी यूको बैंक के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे रहने के कारण बारिश का पानी भर गया था. इस दौरान वाहन चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं मिल सका, जिसके कारण यात्रियों से भारी टोटो सड़क पर ही पलट गयी. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी. इस घटना में चार महिला करुणा देवी, पार्वती देवी, हेमा देवी और सविता देवी मामूली रूप से जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए बाजार के ही निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी और फिर सड़क जाम लगते देख टोटो को खड़ी कर वहां से हटाया गया. बाजार के लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गयी है. साथ ही नाला नहीं रहने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा होकर जलजमाव सा हो जाता है, जिसके कारण सड़कों पर गड्ढे का अंदाजा नहीं लगता है और आये दिन दुर्घटना हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन