कुसुमघट गांव में मारपीट में दूसरे पक्ष से तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
कुसुमघट गांव में मारपीट में दूसरे पक्ष से तीन युवक घायल

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असुढा पंचायत के कुसुमघट गांव में सोमवार की रात्रि मारपीट में दूसरे पक्ष से भी तीन युवक जख्मी हुए हैं

विज्ञापन

कटोरिया.

आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असुढा पंचायत के कुसुमघट गांव में सोमवार की रात्रि मारपीट में दूसरे पक्ष से भी तीन युवक जख्मी हुए हैं. घायलों में कुसमघट गांव निवासी शिवशंकर सिंह का पुत्र पिंटू कुमार सिंह, उमेश सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार व अनिल सिंह का पुत्र गिरान सिंह शामिल हैं. रेफरल अस्पताल में मंगलवार को डा अमित महाजन ने सभी घायल युवकों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में गांव के ही अनोज सिंह सहित अन्य लोगों के विरुद्ध थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. मारपीट का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है. विदित हो कि मारपीट कांड में प्रथम पक्ष से अनोज सिंह व उसकी भाभी सुलोचना देवी घायल हुई थी. दूसरे पक्ष से भी जख्मी तीन युवक मंगलवार को इलाज कराने अस्पताल पहुंचे. आनंदपुर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन