दो पक्षों के बीच मारपीट में महिला समेत तीन लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के छत्तर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के छत्तर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार शाम की है. घटना के बाद उक्त गांव के जख्मी प्रदुमन राय, शंकरी राय व सुलेखा देवी थाना पहुंच गये. जहां से पुलिस पदाधिकारी ने तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर भेज दिया. स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद मामले को लेकर जख्मी प्रदुमन राय ने थाने में लिखित आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने गांव के ही तेतर यादव, सुमन यादव, रुदो यादव, रमेश कुमार, सनी कुमार, राजेश यादव, दिलखुश कुमार, शशि यादव, दुर्गेश राय पर गाली-गलौज करने एवं लाठी डंडा व लोहे के रॉड से हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. उधर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




