पिकअप के धक्का से महिला समेत तीन जख्मी. एक रेफर

शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर के सामने अलीगंज मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
बांका. शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर के सामने अलीगंज मुख्य मार्ग पर पिकअप वाहन के धक्का से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जबकि तेज रफ्तार पिकअप वाहन बगल स्थित एक गुड़ विक्रेता के दुकान में जा घुसा. जिसमें उक्त दुकानदार भी जख्मी हो गये. बताया जा रहा है कि उक्त वाहन शकुंतला मार्केट की ओर से मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में निकल रहा था. इसी बीच सड़क से गुजर रही बाबुटोला निवासी नीतू झा व पल्वी प्रिया को धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों जख्मी को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जबकि महिला का पैर टूटने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










