दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत तीन जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत तीन जख्मी, रेफर

शहर स्थित बस स्टैंड के समीप हादसा

विज्ञापन

अमरपुर. शहर स्थित बस स्टैंड के समीप बुधवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के रतनगंज नारायणपुर के प्रेम कुमार अपने दोस्त निखिल राज के साथ बाइक से बुधवार की देर रात बांका की ओर से आ रहे थे. तभी बस स्टैंड के समीप सामने से महोता गांव के मनीष शर्मा की बाइक व उनकी बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक चालक व सवार जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी निखिल राज को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन