धान काटने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
धान काटने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

थाना क्षेत्र के कसबा गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र के कसबा गांव में धान काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. जानकारी देते कसबा गांव निवासी बनारसी सिंह ने बताया कि गांव के ही आधा दर्जन लोग उसका धान लेकर भाग गये. जब इसकी सूचना थाना में दिये जाने के उपरांत वे घर गये तो आरोपित लोगों ने उनकी पत्नी गीता देवी, पुत्र शुभम सिंह व उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. पीड़ित बनारसी सिंह ने बताया कि इसकी सूचना उनके द्वारा धोरैया थाना को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन