बालू लोड जुगाड़ गाड़ी के धक्के से तीन जख्मी, रेफर

अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर की घटना
अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर की घटना अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर डुमरिया चौक के समीप बालू लदी जुगाड़ गाड़ी के धक्के से बाइक चालक समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों जख्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी थाना क्षेत्र के छोटी जानकीपुर गांव निवासी चंद्रहास कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह व सुबोध कुमार सिंह का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव से तीनों एक साथ बाइक से सुलतानगंज जा रहे थे. तभी डुमरिया चौक के समीप बालू लदी जुगाड़ गाड़ी ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी. इस घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी जुगाड़ गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










