बांका में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें : डीएसओ

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 May 2026 11:11 AM

विज्ञापन

Gas Supply Update: बांका जिले में घरेलू रसोई गैस की सुचारू और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर सभी प्रखंडों में गैस एजेंसियों और प्रमुख स्थलों की निगरानी की जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

बांका से विभांशु की रिपोर्ट

Banka News : जिले में रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. डीएम नवदीप शुक्ला समय-समय पर बैठक और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

गैस एजेंसियों पर लगातार चल रहा जांच अभियान

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों और प्रमुख स्थानों पर लगातार छापेमारी और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. अब तक कुल 10 गैस एजेंसियों और 34 महत्वपूर्ण स्थलों पर जांच की कार्रवाई की जा चुकी है.निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं की जांच की जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. यहां प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है गैस

जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है. हाल के दिनों में जिले में 2572 उपभोक्ताओं द्वारा गैस बुकिंग करायी गयी, जबकि 5215 उपभोक्ताओं तक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है.

अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

डीएसओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और सभी उपभोक्ताओं तक समय पर गैस पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन