पैतृक संपत्ति बंटवारे को लेकर युवक ने पिता के साथ की मारपीट
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

नरौन गांव में युवक ने संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अपने ही पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के नरौन गांव में युवक ने संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अपने ही पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जानकारी के अनुसार नरौन गांव के विष्णुदेव सिंह को तीन पुत्र विक्रम कुमार, विमल कुमार और कमल कुमार हैं. जहां उसके बड़े पुत्र विक्रम कुमार द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने को लेकर बराबर गाली-गलौज किया जाता था. जब विष्णुदेव सिंह ने विरोध किया तो उसके पुत्र विक्रम कुमार ने गाली-गलौज करते हुवे मारपीट करने लगा. इस घटना के बाद बिष्णुदेव सिंह ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुवे अपने ही बड़े पुत्र विक्रम कुमार के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी विक्रम कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










