प्राथमिक विद्यालय गाजियाडीह में मध्याह्न भोजन के बर्तनों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय गाजियाडीह में मध्याह्न भोजन के बर्तनों की चोरी

बौंसी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गाजियाडीह में चोरी हुई हैं.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गाजियाडीह में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. चोरों ने रात में विद्यालय परिसर में प्रवेश कर ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना में उपयोग होने वाले बर्तनों की चोरी कर ली. सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक हुसैन जिलानी व रसोइया विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर और भंडारण कक्ष का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर रखे सामान बिखरे थे. जांच करने पर पता चला कि मध्याह्न भोजन बनाने में उपयोग होने वाले बड़े बर्तन, दो हांडी, दो ढक्कन, एक बड़ी परात, स्टील का गिलास, स्टील थाली लगभग 30 पीस और अन्य आवश्यक सामग्री गायब है. इसके बाद तत्काल ग्रामीणों और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गयी.

बच्चों की भोजन व्यवस्था प्रभावित

मध्याह्न भोजन के बर्तनों की चोरी होने से विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में परेशानी शुरू हो गयी है. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जब तक नए बर्तनों की व्यवस्था नहीं होती, तब तक मध्याह्न भोजन संचालन में बाधा बनी रहेगी. मामले में प्रधानाध्यापक द्वारा बौंसी थाना सहित वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन