वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शंभुगंज. शंभुगंज थानाध्यक्ष मन्टू कुमार ने पुलिस बलों के साथ वारंटियों और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये शुक्रवार की रात छापामारी अभियान चलायी गयी. इस क्रम में थानाध्यक्ष ने पुलिस बलों के साथ बेला गांव में छापेमारी कर कांड के आरोपी सुनील यादव उर्फ सल्लो यादव पिता स्व. अशर्फी यादव को गिरफ्तार किया. जबकि इसी क्रम में छापेमारी कर वारंटी विकास यादव पिता सहेंद्र यादव को गिरफ्तार किया. शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी और वारंटी को सीएचसी शंभुगंज भेज कर मेडिकल जांच करायी गयी. जिसके बाद दोनों को पुलिस अभिरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




