पुलिस ने शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

शंभुगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम क्षेत्र के खपड़ा गांव में शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम क्षेत्र के खपड़ा गांव में शराब के नशे में धुत युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है युवक नशे में प्राइवेट शिक्षक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर रहा था. गिरफ्तार युवक खपड़ा गांव के राहुल कुमार हैं. थाने में युवक की जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष न्यायालय बांका भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










