रासलीला व कंस वध की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर
Updated at : 18 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

रासलीला व कंस वध की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर
विज्ञापन
फागा पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा सह साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के फागा पंचायत स्थित चौधरी टोला इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है. 13 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं. कथा के छठे दिन का विशेष आकर्षण रासलीला व कंस वध की भावपूर्ण प्रस्तुति रही, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. साथ ही नवरात्र के पावन अवसर पर गायत्री उपासना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रवचन के दौरान बताया गया कि गायत्री साधना से मन, बुद्धि व आत्मा का शुद्धिकरण होता है. कथावाचक बनारस के अध्यात्मवादी संदेशवाहक भोले श्री उर्फ अनिलेश तिवारी अपने मधुर वाणी व सरल शैली से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो रहे हैं. उनके प्रवचन में धर्म, आस्था व जीवन के मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया है. इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है. मुकेश चौधरी, नंद देव चौधरी, मदन चौधरी, निरंजन चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने आयोजन को सुव्यवस्थित व सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभायी है. श्रद्धा, भक्ति व ज्ञान का यह संगम न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ रहा है, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रेरणादायक संदेश दे रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




