सदर अस्पताल बांका में किस डॉक्टर से कब मिलेगा इलाज, 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी ओपीडी, देखें आज का पूरा शेड्यूल

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 10 Jun 2026 9:21 AM

विज्ञापन

Health Service Update : अगर आप बुधवार को सदर अस्पताल बांका में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. सामान्य ओपीडी से लेकर महिला, शिशु, नेत्र, ईएनटी, दंत चिकित्सा और इमरजेंसी सेवाओं तक मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka News : सदर अस्पताल बांका में बुधवार को प्रथम पाली की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जबकि दूसरी पाली की ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सामान्य बीमारियों से लेकर महिला स्वास्थ्य, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत चिकित्सा और फिजियोथरेपी तक की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिल सके.

सामान्य व महिला ओपीडी में डॉक्टरों रहेंगे मौजूद

सामान्य ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे. वहीं महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार करेंगी. गर्भावस्था, स्त्री रोग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए आने वाली मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा. सर्जरी ओपीडी में डॉ पवन झा अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके.

24 घंटे सक्रिय रहेगी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा

आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाए रखने के लिए अस्पताल में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. पहली पाली में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मयंक मौजूद रहेंगे. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे. वहीं रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा मरीजों का उपचार करेंगे. दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने या अन्य आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को चौबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी.

शिशु, नेत्र, ईएनटी में भी विशेषज्ञ उपलब्ध

शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार बच्चों का उपचार करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार व डॉ अंकित कुमार मरीजों की आंखों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगे. दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार मरीजों को उपचार देंगे. वहीं फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर व डॉ वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज समय पर पहुंचकर चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाएं

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन