विधायक ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

विधायक ने किया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

विज्ञापन

अधिकारी अगर काम नहीं कर रहे हैं तो इसकी सूचना हमें दें : विधायक भूदेव बांका /रजौन. धोरैया के विधायक भूदेव चौधरी ने गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक श्री चौधरी सर्वप्रथम आरटीपीएस काउंटर पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित कर्मियों से छात्र-छात्राओं का जाति, आय, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन आदि ससमय बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का शिकायत मिलना दुखद है. किसी भी सूरत में छात्र-छात्राएं परेशान ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखें. विधायक ने किसानों के लिए हो रहे सर्वे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा किसानों से भी रूबरू हुए. वहीं निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, सीओ तथा आइटी मैनेजर अनुपस्थित पाये गये. विधायक ने अंचल कर्मियों को जनता के साथ निष्पक्ष रुप से ससमय कार्य करने का निर्देश दिया तथा कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिचौलियों को पनाह दिया जा रहा है. अगर किसी जनता का कार्य अधिकारी नहीं कर रहे हैं तो इसकी सूचना अविलंब हमें दें. इसके बाद विधायक ने कस्तूरबा विद्यालय का भी औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया एवं व्यवस्था से संतुष्ट हुए. इधर विधायक के द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से प्रखंड सह अंचल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी सूर्येश्वर श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, पंसस उदय पासवान, अनिल मंडल, सिराज अली, युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर, दिवाकर यादव, संजय यादव, बबलू यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन