गायब शिक्षक स्वयं लौटे घर, परिजन को मिली राहत
Published by : Abhay Kumar Updated At : 04 Jan 2026 6:28 PM
शिक्षक दारोगा कुमार शर्मा की बाइक एवं हेलमेट लावारिस अवस्था में मिलने तथा शिक्षक के गायब हो जाने के मामला सामने आया था.
बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में दो दिन से झारखंड जरमुंडी के शिक्षक दारोगा कुमार शर्मा की बाइक एवं हेलमेट लावारिस अवस्था में मिलने तथा शिक्षक के गायब हो जाने के मामला सामने आया था. वहीं अब शिक्षक रविवार को सुबह खुद अपने देवघर स्थित डेरा पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. इसके बाद शिक्षक अपने परिजन के साथ बेलहर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर बताया कि मैं दो जनवरी को अपने डेरा देवघर से ससुराल खेसर थाना क्षेत्र के इटावा जा रहा था. इसी क्रम में घरेलू तनाव के कारण मैं कहीं चला गया था. मैं रविवार की सुबह अपनी मर्जी से अपने घर आ गया. जिसपर मेरे साला रामकुमार ठाकुर ने बेलहर थाने में मेरी गुमशुदगी का एक लिखित आवेदन दिया था, जिस पर हमें अब कोई आरोप नहीं है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गायब शिक्षक अपनी मर्जी से कहीं चला गया था, जो वापस आ गया है. परिजन के द्वारा पुनः लिखित आवेदन देकर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










