विवाहिता को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाला

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाला

विवाहिता को ससुरालवालों ने मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के पोखर असौता गांव में विवाहिता को ससुराल वालों ने न कि सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. उक्त गांव के रंजीत दास पिता रामविलास दास की शादी शीला कुमारी से वर्ष 2019 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के बाद ही जब महिला के पति रंजीत दास मजदूरी करने परदेस चले गये तो उसके साथ ससुर, ननद आदि द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. जब विवाहिता शीला कुमारी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. पीड़िता शीला कुमारी ने थाना पहुंचकर सास रेखा देवी, ससुर रामविलास दास के साथ-साथ देवर और ननद के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी रामविलास दास और उसकी पत्नी रेखा देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन