जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान गोड्डा में हुई मौत

Updated at : 19 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान गोड्डा में हुई मौत

प्रखंड के कुशाहा मोड़ के समीप ऑटो के धक्के से जाखा गांव निवासी लालमोहन यादव की मौत गुरुवार की देर रात गोड्डा में इलाज के दौरान हो गयी

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के कुशाहा मोड़ के समीप ऑटो के धक्के से जाखा गांव निवासी लालमोहन यादव की मौत गुरुवार की देर रात गोड्डा में इलाज के दौरान हो गयी. वह ऑटो के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार] वह भैंस लेकर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने धक्का मार दिया था. घटना के बाद पत्नी पिंकी देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को तीन पुत्र है. घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन