लौगांय बहियार में विद्युत प्रवाहित तार टूटा, दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
लौगांय बहियार में विद्युत प्रवाहित तार टूटा, दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

लौगांय बहियार में विद्युत प्रवाहित तार टूटा,

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के लौगांय गांव के पश्चिम सुही बहियार में शनिवार को विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरने से दो एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बहियार में लगे गेहूं फसल में आग की लपटें उठता देख शोर मचाया. जिस पर गांव से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक किसान सुनील राय एवं गौतम चौधरी के खेत में लगे लगभग दो एकड़ गेंहू का फसल जलकर राख हो गया. किसानों ने बताया कि सुनील राय के खेत के सटे गांव के सुबोध चौधरी का बोरिंग है. बोरिंग पर लाये गये विद्युत कवर्ड वायर गेहूं के खेत में टूट गिरने से आग लग गया. गेंहू की फसल में आग लगने पर लगभग तीन घंटा तक बहियार में अफरातफरी का माहौल बना रहा. फंटूश कुमार, पिंकू शर्मा, विकास राय सहित अन्य किसानों ने बताया कि पिछले दिनों से लगातार हो रही वर्षा से गेहूं का फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. बाकी कसर विद्युत विभाग के लापरवाही से पूरी कर दिया. पीड़ित दोनों किसानों ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को लिखित आवेदन देकर विभाग के लापरवाही से हुए नुकसान को लेकर सरकारी मुआवजा देने का मांग किया है. मांग पूरा नहीं होने पर ग्रामीण किसानों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन