दो महीने में ही टूट गया नाली का ढक्कन

Updated:
विज्ञापन
दो महीने में ही टूट गया नाली का ढक्कन

Banka News : बांका जिले के पंजवारा क्षेत्र में सरकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं. लखपुरा गांव में लाखों की लागत से बनी नाली का ढक्कन महज दो महीने में टूट गया, जिससे सड़क के बीच खतरनाक गड्ढा बन गया है. ग्रामीण अब इसे भ्रष्टाचार का नतीजा बता रहे हैं.

विज्ञापन

पंजवारा (बांका )से गौरव कश्यप की रिपोर्ट :

पंजवारा प्रखंड क्षेत्र की लोढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत लखपुरा गांव के वार्ड नंबर छह में नाली निर्माण कार्य में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण नाली का ढक्कन दो माह के भीतर ही टूटकर बिखर गया. इससे सड़क पर हादसे का खतरा बढ़ गया है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

निर्माण कार्य में गुणवत्ता का अभाव

ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो माह पहले ही नाली पर ढक्कन लगाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि कुछ ही दिनों में दरारें पड़ने लगीं. अब कई जगहों पर ढक्कन पूरी तरह टूट चुका है. ढक्कन टूटने से सड़क के बीच गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों को खतरा बना हुआ है.

रात में बढ़ जाता है हादसे का डर

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय इलाके में पर्याप्त रोशनी नहीं रहने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता. इससे कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी कर केवल खानापूर्ति की गई है.

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

वार्ड नंबर छह के ग्रामीणों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द टूटे ढक्कन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन