ePaper

जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार

Updated at : 21 Jun 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी न्याय की गुहार

भूमि विवाद के निबटारे को लेकर पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. भूमि विवाद के निबटारे को लेकर पंजवारा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान क्षेत्र के गांवों से लोग भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे. जनता दरबार में उपस्थित बाराहाट अंचल के राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार एवं एसआई रामप्रवेश प्रजापति ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए एक मामले को निष्पादित किया. जबकि दूसरे मामले में विपक्षी की अनुपस्थिति के कारण अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया. वहीं बाराहाट थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थानाध्यक्ष दीपक पासवान एवं राजस्व कर्मचारी के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी. आयोजित जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के निबटारे को लेकर आठ फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. पुलिस पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की. जिसमें दो पक्षों के उपस्थिति में 6 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामले में एक पक्ष के उपस्थित रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. थाना से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया. मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी राजू कुमार ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.

शंभुगंज प्रतिनिधि के अनुसार,

शंभुगंज थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में आरओ अभय कुमार, थानाध्यक्ष मन्टू कुमार, अमीन मुकेश कुमार उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार जनता दरबार में जमीन विवाद के दो पुराने मामले का निबटारा किया गया, दो मामले को सक्षम न्यायालय भेजा गया, तीन मामले को सरकारी अमीन से नापी कराने का निर्देश दिया गया एवं जनता दरबार में चार नये आवेदन दिया गया, जिससे अगले शनिवार को जनता दरबार में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर बुलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन