नशे में धुत युवक ने विद्यालय में मचाया उत्पात, प्रभारी से की मारपीट

Updated:
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने विद्यालय में मचाया उत्पात, प्रभारी से की मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय, गढ़ी कुर्मा में शनिवार को नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया और विद्यालय प्रभारी के साथ मारपीट भी की.

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय, गढ़ी कुर्मा में शनिवार को नशे में धुत एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया और विद्यालय प्रभारी के साथ मारपीट भी की. इस घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विद्यालय प्रभारी संजय कुमार सिंह ने गढ़ी कुर्मा निवासी रविंद्र कुमार सिंह उर्फ मुनका के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में प्रार्थना के बाद शिक्षक अपने-अपने कक्षाओं में चले गए थे और वे कार्यालय कार्य में लगे थे. इसी दौरान आरोपी युवक विद्यालय पहुंचा और किताब नहीं मिलने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा. समझाने पर वह और उग्र हो गया तथा लाठी से मेज पर प्रहार कर तोड़-फोड़ करने लगा. विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान बच्चे और शिक्षक भयभीत हो गए. किसी तरह शिक्षकों एवं छात्रों ने बीच-बचाव किया. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी विद्यालय में हंगामा कर चुका है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन