स्वर्ण कारोबारी से लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

Updated at : 11 Apr 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण कारोबारी से लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण बरामद

बाराहाट दुर्गा मंदिर परिसर स्थित एक स्वर्ण कारोबारी के घर जुलाई 2025 में हुई लूट की घटना में पुलिस को एक और सफलता मिली है.

विज्ञापन

बाराहाट. बाराहाट दुर्गा मंदिर परिसर स्थित एक स्वर्ण कारोबारी के घर जुलाई 2025 में हुई लूट की घटना में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने जमुई जिले के गंगटी गांव से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 143 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेश पासवान, पिता मानिकचंद पासवान के रूप में हुई है. इससे पहले इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अभी भी चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. ज्ञात हो कि जुलाई 2025 में हुई इस लूट की घटना में बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए गए थे. इस कांड ने उस समय पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सेल एवं अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से जांच शुरू की थी. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर गिरिडीह स्थित एक ज्वेलरी दुकान को भी पुलिस ने सील कर दिया है. पुलिस के अनुसार, लूटे गये आभूषण इसी दुकान में बेचे गये थे. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है. उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जायेगा. इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन