चांदन पुल ध्वस्त, पैदल चलने पर भी रोक

Updated at : 03 May 2020 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
चांदन पुल ध्वस्त, पैदल चलने पर भी रोक

भागलपुर, झारखंड व पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला बांका-ढाकामोड़ एनएच-333 ए स्थित चांदन पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है

विज्ञापन

बांका : भागलपुर, झारखंड व पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला बांका-ढाकामोड़ एनएच-333 ए स्थित चांदन पुल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है. पुल पर से पैदल आवागमन पर भी रोक लगा दिया गया है. प्रशासन ने दोनों तरफ ईंट से बेरिकेडिंग कर दिया है. लगातार बारिश के बाद नदी में पानी आने की वजह से शनिवार को एकाएक पुल का बेसमेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया. पुल का पांच पीलर हवा में झूल रहा है. पुल की स्थिति काफी नाजुक हो गयी है. पीलर का जमीन छोड़ने की वजह से पुल पर सड़क के बीच में दरार आ गयी है. जानकारी मिलते ही एनएच के अभियंता राजकुमार, एसडीओ मनोज चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन