ePaper

मंदार गुरुधाम आश्रम में भव्यता के साथ मनेगा 97वां वार्षिकोत्सव

Updated at : 21 Jan 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
मंदार गुरुधाम आश्रम में भव्यता के साथ मनेगा 97वां वार्षिकोत्सव

देशभर से हजारों गुरु भक्तों के शामिल होने की संभावना

विज्ञापन

बौसी. मंदार गुरुधाम आश्रम एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना और भक्तिरस से सराबोर होने जा रहा है. आश्रम में 97वां वार्षिकोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा. यह पावन आयोजन इस वर्ष दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा. इसमें देशभर से हजारों गुरु भक्तों के शामिल होने की संभावना है. गुरुधाम उत्सव समिति से जुड़े गंगाधर मिश्रा ने बताया कि सरस्वती पूजा 23 जनवरी के दिन मंगल आरती, गुरुदेव के पूजन, सरस्वती पूजा सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आश्रम के संस्थापक श्रीश्री गुरु महाराज सान्याल बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना का आयोजन होगा. तीसरे दिन महान योगी एवं क्रियायोग परंपरा के अग्रदूत लाहिरी बाबा का वार्षिकोत्सव श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा, जिसमें योग साधना, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन होंगे. चौथे दिन आश्रम परंपरा के महत्वपूर्ण स्तंभ छोटे सरकार (छोटे दादू) का वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा. इस दिन गुरु महिमा का गुणगान करते हुए भक्ति कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला होगी. पांचवे दिन सेवा और समर्पण की भावना को समर्पित दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन बड़े सरकार (दादू) का वार्षिकोत्सव भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा, जिसमें जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और सहायता प्रदान की जाएगी. वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन विधिविधान से शिव पंचायतन पूजा संपन्न की जाएगी. इसके पश्चात छह दिवसीय इस भव्य आध्यात्मिक महोत्सव का विधिवत समापन होगा. इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से गुरु भाई-बहन मंदार गुरुधाम आश्रम पहुंचेंगे. भक्तों के आगमन से आश्रम परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिलेगा. गुरुधाम उत्सव समिति के द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है और श्रद्धालुओं की सुविधा, आवास एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन