फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी के बाद फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
अमरपुर. स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी के बाद फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसआई पंकज मांझी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त डुमरामा वार्ड नंबर दो निवासी अंकित कुमार यादव है. जिसके विरुद्ध बगल के शंकर ठाकुर ने मारपीट व चाकू से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










