महिला के गर्भाशय से निकला टेनिस बॉल के साइज का ‘ओवेरियन ट्यूमर’
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

रेफरल अस्पताल कटोरिया की मेडिकल टीम ने सर्जरी करके महिला के शरीर से लगभग टेनिस बॉल के साइज का ओवेरियन ट्यूमर निकाला है.
विज्ञापन
बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान मेडिकल टीम ने सर्जरी से किया बाहर
कटोरिया. रेफरल अस्पताल कटोरिया की मेडिकल टीम ने सर्जरी करके महिला के शरीर से लगभग टेनिस बॉल के साइज का ओवेरियन ट्यूमर निकाला है. रेफरल अस्पताल में आयोजित बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान ही मेडिकल टीम को उक्त सफलता हासिल हुई. उक्त मरीज का नाम संगीता कुमारी (25 वर्ष) पति विकास कुमार ग्राम बड़वासिनी बताया गया है. ऑपरेशन थियेटर में इंट्री से पूर्व ना तो महिला मरीज या उसके परिजनों को ओवेरियर ट्यूमर के बारे में जानकारी थी, ना ही मेडिकल टीम को इस बारे में बताया गया था. हालांकि महिला को पूर्व में पेट दर्द की शिकायत रहती थी, लेकिन उसने कभी भी कोई जांच नहीं करायी थी. साधारणत: बड़े साइज के ओवेरियर ट्यूमर की सर्जरी बड़े अस्पताल या चिकित्सा संस्थान में की जाती है, लेकिन प्रखंड स्तरीय अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान अचानक मेडिकल टीम को पता चला कि महिला के गर्भाशय में बड़े आकार का ट्यूमर है, जिसके कारण उसके आंतों पर दबाव बढ़ रहा है. बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान अचानक सामने आई चुनौती का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने बड़े ही साहस के साथ सामना किया. फिर सफल ऑपरेशन करके उक्त ओवेरियन ट्यूमर को बाहर निकाला, जिसे जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा जाएगा. मेडिकल टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ डा देवेंद्र कुमार (एमएस), एएनएम ममता कुमारी व प्रीति कुमारी शामिल थे. फिलवक्त उक्त महिला मरीज को मेडिकल टीम के संरक्षण में रखा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










