ट्यूशन के लिए घर से निकला किशोर गायब

ट्यूशन के लिए घर से निकला किशोर गायब
धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के शक्तिया गांव से एक किशोर के गायब हो जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार शक्तिया गांव निवासी नंदलाल सिंह के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गत 29 जून की सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने जाने की बात कह कर निकाला था, लेकिन वह दोपहर तक लौटकर घर वापस नहीं आया तब जाकर परिजनों ने धनकुंड थाना पहुंचकर किशोर की बरामदगी की गुहार लगायी. इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि परिजन किशोर की खोजबीन कर रहे हैं. सोमवार की शाम तक किशोर के बरामदगी की सूचना नहीं मिली है. परिजनों ने तत्काल लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










