एससी, एसटी आवासीय विद्यालय के शिक्षक 27 से करेंगे कलम डाउन हड़ताल

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :24 Apr 2026 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
एससी, एसटी आवासीय विद्यालय के शिक्षक 27 से करेंगे कलम डाउन हड़ताल

राज्य के एससी, एसटी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 27 अप्रैल से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

बांका. राज्य के एससी, एसटी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 27 अप्रैल से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी दी है. इसको लेकर जिले में भी संबंधित शिक्षकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. मामले को लेकर शिक्षकों ने जिला कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है. जिसमें कहा कि बीपीएससी के द्वारा नियुक्त शिक्षकों को अन्य आवासीय विद्यालयों के जैसी ही सारी सुविधाएं दी जाय. एवं सातवें वेतनमान आयोग को लागू किया जाय, जिससे उनके साथ हो रही भेदभाव पूर्ण बर्ताव को काम किया जा सके. शिक्षकों का कहना है कि मेस एवं गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए नियमित रूप से बहाली हो, ताकि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों के कारण हो रही परेशानियों का सामना न करना पड़े. जिले के अन्य सरकारी विद्यालय 11.30 बजे तक संचालित होती है, जबकि एससी, एसटी विद्यालय में सुबह 7.30 से शाम पांच बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही है, जिससे शिक्षकों एवं विशेषकर छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. शिक्षकों ने बताया कि उनकी स्थानांतरण की समस्या आये दिन जटिल हो रही है. शिक्षकों ने गृह जिलों एवं आसपास के जिलों में स्थानांतरण की मांग की है. इसके साथ इन मांगों पर अमल नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन