राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का किया निरीक्षण

Updated at : 29 Jan 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का किया निरीक्षण

राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का किया निरीक्षण

विज्ञापन

धोरैया. राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का निरीक्षण किया. टीम में शामिल डा. रवि शंकर तथा डा. दीपक कुमार ने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे, दवा भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, आधुनिक प्रतिरक्षण कक्ष का निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर के निरीक्षण में पहुंचे टीम ने अस्पताल परिसर में मौजूद रोगियों से भी पूछताछ की तथा मरीजों को दिए जाने वाले भोजन आदि के बारे में भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई तथा स्किल मैनेजमेंट में कमी पायी गयी. वहीं टीम के द्वारा स्किल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि आगे कार्य करने में किसी तरह की कठिनाई न हो. आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्यामसुंदर दास को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. टीम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपेंगे. मौके पर चिकित्सक डा. मनेष पोद्दार, डा. साजिद इजहार, स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला, बीसीएम उद्धव कुमार सहित सभी जीएनएम, एएनएम मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन