32 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
32 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

32 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने क्षेत्र के माराटीकर मोड़ से 32 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी कुमार अविनाश पिता अजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई. जिसके पास से जांच के क्रम में पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की कुल 32 बोतल विदेशी शराब बरामद की. तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन