20 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
20 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया

थाना क्षेत्र के विनोवानगर काली मंदिर के पास से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक तस्कर को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के विनोवानगर काली मंदिर के पास से पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक तस्कर को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में सअनि संजय कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया कि गुप्त सूचना मिली कि रंगमटिया गांव की ओर से एक ���्यक्ति देसी महुआ शराब लेकर आ रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए बिनोवानगर काली स्थान के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक का बोरा लेकर आ रहा है, जो पुलिस की वाहन को देखकर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से उसे पीछा कर पकड़ा गया तथा उसके बोरे की तलाश ली गयी तो उसके सीमेंट के बोरे में एक-एक लीटर के पॉलिथीन में बांधा 20 पॉलिथीन देसी महुआ शराब पायी गयी. कुल 20 लीटर देसी महुआ शराब को जब्त कर तस्कर छोटकी बसार गांव निवासी आनंद टुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन