कांवरिया पथ पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य शिविरों का किया निरीक्षण, ओवरप्राइसिंग पर दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते सिविल सर्जन | Prabhat Khabar Network

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया. सिविल सर्जन ने शिवलोक से जिलेबिया मोड़ तक पैदल चलकर स्वास्थ्य शिविरों, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की. ओवरप्राइसिंग और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Shravani Mela Health Inspection: बेलहर (बांका). प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के कांवरिया पथ पर मंगलवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने शिवलोक से जिलेबिया मोड़ तक पैदल चलकर स्वास्थ्य शिविरों, डॉक्टरों की उपस्थिति तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की.

स्वास्थ्य शिविरों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने मार्ग में संचालित सभी स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा आवश्यक दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि कांवरिया श्रद्धालुओं के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये.

कुष्ठ रोगी को दिलाई जाएगी सरकारी सुविधा

निरीक्षण के दौरान कांवरिया पथ पर भिक्षाटन कर रहे एक कुष्ठ रोगी पर सिविल सर्जन की नजर पड़ी. उन्होंने तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्ति का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन स्वीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए.

एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने पर दर्ज कराई शिकायत

शिवलोक के समीप एक दुकान पर सिविल सर्जन के चालक से 35 रुपये अंकित एमआरपी वाली कोल्ड ड्रिंक के बदले 50 रुपये वसूलने का मामला सामने आया. इस पर सिविल सर्जन ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को मौके पर बुलाकर शिकायत दर्ज कराई.

कार्रवाई का दिया आश्वासन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रवेंद्र कुमार एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

सेवा भाव से इलाज करने का निर्देश

Shravani Mela Health Inspection: सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे कांवरिया श्रद्धालुओं को सेवा भाव के साथ उपचार उपलब्ध कराएं तथा स्वास्थ्य शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रखें.

इसे भी पढ़ें: पटना में नासरीगंज-पानापुर फ्री स्टीमर सेवा शुरू, दियारा के हजारों लोगों को बड़ी राहत


विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन