48 घंटे से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग किया जाम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मार्ग अवरुद्ध करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

रजौन के चकसफिया गांव में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जर्जर तारों और लाइनमैन की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। बिजली गुल होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।

विज्ञापन

Banka Power Outage: रजौन (बांका). रजौन विद्युत विभाग की कार्यशैली से नाराज चकसफिया गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 48 घंटे से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है.

जर्जर तार और ठप बिजली से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर से घरों तक जाने वाले बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं. कई जगह तार टूटकर गिर गए हैं, जिसके कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया.

लाइनमैन पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लाइनमैन को सूचना देने पर उन्होंने समस्या का समाधान करने के बजाय मोबाइल फोन बंद कर लिया. इसके बाद ग्रामीण जब रजौन विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मियों ने अगले दिन बिजली ठीक करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया.

बिजली गुल होने से पेयजल संकट गहराया

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई भी सरकारी चापाकल चालू नहीं है. बिजली नहीं रहने के कारण मोटर और अन्य जलापूर्ति व्यवस्था भी बंद हो गई है. इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बिजली और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग जाम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना है कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी और स्थायी समाधान का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी

Banka Power Outage: घटना की सूचना मिलने पर रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता जारी थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन