ट्रांसफार्मर खराब होने से गज्जर गांव की बिजली ठप, 300 परिवार प्रभावित, ग्रामीणों ने की उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो- खराब ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका के बौंसी में ट्रांसफार्मर खराब होने से गज्जर गांव के 300 परिवार पिछले कई घंटों से बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे हैं. उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों को अत्यधिक परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है.

विज्ञापन

Banka Power Crisis: बौंसी (बांका). बौंसी नगर पंचायत के मेला ग्राउंड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे से वार्ड संख्या-12 के गज्जर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

300 परिवारों का जनजीवन हुआ प्रभावित

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 300 परिवार प्रभावित हुए हैं. उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली बाधित रहने से घरेलू कार्य भी प्रभावित हो गए हैं.

पेयजल आपूर्ति भी हुई बाधित

बिजली नहीं रहने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है. लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है और दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाई हो रही है.

विभाग को दी गयी सूचना, बहाली का इंतजार

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दे दी गई थी, लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

उच्च क्षमता ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

Banka Power Crisis: ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को आवेदन देकर बताया कि मेला ग्राउंड के समीप लगा 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड रहता है. इसके कारण क्षेत्र में अक्सर लो-वोल्टेज और बिजली बाधित रहने की समस्या बनी रहती है. उनका कहना है कि लगभग 300 घरों की जरूरत के लिए यह ट्रांसफार्मर पर्याप्त नहीं है. ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर की शीघ्र मरम्मत कराने तथा स्थायी समाधान के लिए 100 या 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन