घरेलू कलह में पत्नी के खाना नहीं बनाने पर पति ने खाया कीटनाशक
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 04 Feb 2026 7:18 PM
प्रखंड अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत के पूरना-भेलवा गांव में बुधवार को घरेलू कलह में पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने गुस्से में चूहा मारने वाली जहरीला दवाई खा ली.
परिजनों ने गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल लाकर कराया प्राथमिक उपचार कटोरिया. प्रखंड अंतर्गत भोरसार-भेलवा पंचायत के पूरना-भेलवा गांव में बुधवार को घरेलू कलह में पत्नी द्वारा खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने गुस्से में चूहा मारने वाली जहरीला दवाई खा ली. कुछ ही देर बाद स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने पीड़ित युवक को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित युवक का नाम मुमताज अंसारी (35 वर्ष) पिता सिराज अंसारी, ग्राम पूरना-भेलवा बताया गया है. मरीज के साथ पहुंचे चचेरा भाई हिदायत अंसारी, भतीजा जासीम अंसारी, भाई हकीम अंसारी व ग्रामीण रियाज अंसारी ने बताया कि घरेलू कलह में पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक मुमताज अंसारी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली. चिकित्सकों के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










