शंभुगंज में गंगटी नदी किनारे सरकारी भूमि से काटे गए हरे पेड़ जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड चकबंदी कार्यालय के पीछे बहियार में गंगटी नदी के समीप सरकारी जमीन पर लगें हरे भरे पेड़ों को तस्करों द्वारा अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों को प्रशासन ने जब्त कर लिया हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट,

प्रखंड चकबंदी कार्यालय के पीछे बहियार में गंगटी नदी के समीप सरकारी जमीन पर लगें हरे भरे पेड़ों को तस्करों द्वारा अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों को प्रशासन ने जब्त कर लिया हैं. अंचलाधिकारी जुगनू रानी ने बताया कि काटे गए अर्जुन के पेड़ों के तने एवं टहनियां जब्त की गई हैं. अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का प्रक्रिया चल रही है जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि नदी किनारे दो चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी गई हैं.

हरे पेड़ों की अवैध रूप से कटाई को प्रभात खबर ने प्रमुखता से किया प्रकाशित

पिछले कई दिनों से तस्करों द्वारा उक्त नदी किनारे हरे अर्जुन, पीपल, नीम सहित अन्य पड़ों को काटे जाने की खबर प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया. डीएम के निर्देश पर सीओ गंभीर हुवे. राजस्व कर्मचारी के जांच कराने पर मामला सत्य पाया गया. कार्रवाई की गई हैं. प्रशासन के इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया हैं. सूत्रों की मानें तो लकड़ी तस्करी का खेल सिर्फ गंगटी नदी से नहीं, बल्कि खास कर रामचुआ, छतहार, कुर्मा, भरतसिला सहित अन्य जगहों में हो रहा हैं. शंभुगंज – असरगंज मुख्य सड़क, खेसर – तारापुर जलानी सड़क पर रोजाना लकड़ी से लदा ट्रैक्टर गुजरती हैं. स्थानीय प्रशासन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सख्त होने की जरूरत हैं.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन