शराब के साथ सात तो, पीने के आरोप में नौ गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है.
बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौंसी थाना अंतर्गत सिमरजोड़ गांव के समीप से डेढ़ लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ भूरना गांव निवासी ब्रजमोहन कुमार दास, अमन कुमार झा एवं सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही बौंसी थाना अंतर्गत तिलारों गांव के समीप एक बाइक से 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ बगड़ी निवासी शरद कुमार, गज्जर गांव निवासी सुजीत कुमार एवं अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि अंबा नहर के समीप से बाइक सवार कुशमाहा गांव निवासी मिथलेश कुमार को एक लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं शराब सेवन के आरोप में नौ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




