एसडीपीओ ने लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज थाना का बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया.
विज्ञापन
एसडीपीओ ने शंभुगंज थाने का किया औचक निरीक्षण
शंभुगंज. शंभुगंज थाना का बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार, अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा, अनि सौरभ कुमार, अनि मो सज्जाद, अनि पंकज कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. इस दौरान थाना पहुंचने पर बांका एसडीपीओ अमर विश्वास ने सर्वप्रथम थाना के लंबित कांडों का समीक्षा किये. जहां लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही एसडीपीओ ने कई पंजी का भी जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि लंबित कांडों के निष्पादन में पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस दौरान उन्होंने बैंकों के समीप संदिग्ध लोगों पर नजर रखने, थाना क्षेत्र में शराबियों और शराब विक्रेताओं पर पैनी नजर रखने, वारंटियों व अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, समय-समय पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती में ग्रामीण क्षेत्र का रुख करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










