एसडीओ ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दिये कई दिशा-निर्देश

एसडीओ राजकुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया.
बांका. एसडीओ राजकुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की. निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने सदर अस्पताल में उपस्थित चिकित्सा, स्वास्थकर्मी, फार्मासिस्ट से कई तरह की जानकारी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी को कई दिशा निर्देश दिये. साथ ही कहा गया कि रोगियों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करना सुनिश्चित करेंगे. वहीं रोगी को मिलने वाले दवाओं की जानकारी ली. ओपीडी आपातकालीन सेवा एवं महिला वार्ड का निरीक्षण किये. जबकि ठंड के मौसम में मरीज को मिलने वाली कंबल, रूम हीटर आदि की भी जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










