मंदार महोत्सव सह बौंसी व पापहारिणी मेला की तैयारी का एसडीएम ने लिया जायजा

मंदार महोत्सव सह बौंसी व पापहारिणी मेला की तैयारी का एसडीएम ने लिया जायजा
बौंसी. मंदार महोत्सव के साथ-साथ बौंसी मेला और पापहारिणी मेला में चाक-चौबंद व्यवस्था रहे, यातायात को लेकर कोई परेशानी ना हो इसकी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने दिया. शनिवार को मेला की तैयारी व विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार ने मेला मैदान सहित विभिन्न जगहों का जायजा लिया. सबसे पहले एसडीओ ने मेला मैदान में चल रही आवश्यक तैयारियां का जायजा लिया. साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए विभिन्न पार्किंग स्थलों का भी जायजा लिया, जानकारी हो की बड़े वाहनों के ठहराव के लिए प्रखंड कार्यालय बौंसी के समीप, सीएनडी खेल मैदान के समीप, बंशीपुर व रेलवे मैदान के समीप चिह्नित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद अंचल अधिकारी कुमार रवि, थानाध्यक्ष राजरतन सहित अन्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिये गये. साथ ही छोटे वाहनों के ठहराव, बेरीकेडिंग व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र में साफ -सफाई की बेहतर व्यवस्था हो इसका भी निरीक्षण किया. पदाधिकारी ने कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण कर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी को कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. यहां के बाद पदाधिकारी के साथ वह मंदार तराई स्थित पापहारिणी सरोवर समीप पहुंचे जहां मंदार पर्वत क्षेत्र के नीचे अस्थाई दुकानें द्वारा किये अतिक्रमण को देखकर अविलंब हटवाने का निर्देश दिया. नगर पंचायत की कार्यपालक के साथ-साथ थानाध्यक्ष को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिये. इस मौके पर बौंसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा, धार्मिक न्यास समिति के शंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




