ePaper

पंजवारा पहुंचे एसडीएम और बीडीओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

Updated at : 05 Jul 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
पंजवारा पहुंचे एसडीएम और बीडीओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

पंजवारा पहुंचे एसडीएम और बीडीओ, मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन

पंजवारा. विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर शनिवार को बांका के अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार और बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता पंजवारा पहुंचे और विभिन्न मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. अधिकारियों ने राजकीय मध्य विद्यालय पंजवारा और प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद बीएलओ और विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से विशेष पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली गयी और अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं और पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार करवाने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. एसडीएम और बीडीओ ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे जरूरी कागजात अगर तत्काल उपलब्ध न हो तब भी फॉर्म भरकर बीएलओ को जरूर दें. आवश्यक दस्तावेज कुछ दिनों की देरी से भी दिए जा सकते हैं, लेकिन फॉर्म भरने में देरी नहीं होनी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि हर एक वोट की अहमियत है और सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़ना जरूरी है, ताकि लोकतंत्र की भागीदारी और अधिक मजबूत हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन