प्रभारी सीओ की मौजूदगी में लगा जनता दरबार
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 11 Apr 2026 7:02 PM
प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.
धोरैया. प्रखंड मुख्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान धोरैया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों पर आवेदन प्रस्तुत किए. जनता दरबार में धोरैया थाना क्षेत्र के एक और धनकुंड थाना क्षेत्र के दो फरियादियों ने जमीन विवाद संबंधी शिकायतें दर्ज करायी. प्रभारी सीओ ने धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 23 सहित कुल 24 तथा धनकुंड क्षेत्र के पूर्व से लंबित 18 सहित 20 मामलों की समीक्षा की. समीक्षा के बाद धोरैया थाना क्षेत्र के दो और धनकुंड थाना क्षेत्र के एक मामले मौके पर ही निष्पादित कर दिये गये, इससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली. जनता दरबार का आयोजन स्थानीय लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










