22 लीटर शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
22 लीटर शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के समीप 22 लीटर चुलाई शराब के साथ स्कूटी सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के समीप 22 लीटर चुलाई शराब के साथ स्कूटी सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने अमरपुर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी निखिल कुमार पिता दिलीप यादव को 22 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही शराब में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है. इसके अलावा सदर थाना के नोनियाबसार गांव के पास एक लीटर चुलाई शराब के साथ नोनियावसार निंवासी बसंत दास पिता बलभद्र दास को गिरफ्तार किया गया है. वहीं विभिन्न जगहों पर से नशे में धुत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी का नेतृत्व विभाग के अनि विनिता भारती ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन