स्कूटी व बाइक की टक्कर, तीन व्यक्ति जख्मी, रेफर

Updated at : 17 Jul 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूटी व बाइक की टक्कर, तीन व्यक्ति जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के बादशाहगंज-सुलतानपुर ग्रामीण पथ पर बलुआ मोड़ के समीप स्कूटी व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो शिक्षक समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गये

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बादशाहगंज-सुलतानपुर ग्रामीण पथ पर बलुआ मोड़ के समीप स्कूटी व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो शिक्षक समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अपुर्व अमन सिंह के द्वारा जख्मी शिक्षक बांका जिला के जोगनी गांव निवासी गुफरान, भागलपुर निवासी अबुल कलाम तथा सुलतानपुर गांव निवासी स्कूटी चालक गुलाम सरबर का प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी अबुल कलाम ने बताया कि वह फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक पद पर पदस्थापित है. रोजाना की तरह गुरूवार की सुबह वह अपने सहयोगी शिक्षक के साथ भागलपुर से बाइक पर सवार होकर अमरपुर होते हुए झाझा विद्यालय जा रहा था. तभी बलुआ मोड़ के समीप स्कूटी वाहन ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे तीनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन